बांदा, जून 21 -- बांदा। जिले में अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए. दरअसल बीते दिन एक युवक जो एसपी ऑफिस पहुंकर एसपी से शिकायत करते हुए बोला कि साहब मेरी पत्नी बार बार मेरे घर से भाग जाती है, मैं बहुत परेशान हूं, घर की मर्यादा तोड़ दे रही है, अबकी बार उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई करिए। एसपी ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना, उसे कार्रवाई का भरोसा देकर पूरे मामले की जानकारी ली, इसके बाद थाना प्रभारी को जांच कर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए। शहर कोतवाली निवासी एक युवक जो अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि वो लिखित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंच गया. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसने बीते कुछ सालों पहले शादी की थी, उसके एक दुधमुंही बच्ची भी है. उसकी बीबी बार बार मेरे घर यानी ससुराल से कह...