साहब... पति की मौत के बाद वरासत नहीं हुई दर्ज
बांदा, जून 12 -- बांदा। तहसील अतर्रा के मौजा अजीतपारा में जमीन की वरासत दर्ज न होने से परेशान महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों ने फर्जी आधार पर आवेदन निरस्त कर दिया। मर्दननाका हरदौल तलैया निवासी शिवकली पत्नी मुन्नू के नाम मौजा अजीतपारा में भूमि दर्ज है। शिवकली ने बताया पति मुन्नू की मृत्यु 10 मार्च 2025 को हो चुकी है। वरासत दर्ज कराने के लिए पुत्र दयाशंकर ने 11 सितंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था। शिकायत के मुताबिक जांच के दौरान राजस्व कर्मचारियों ने बैनामा कैंसिलेशन का बाद विचाराधीन होने का हवाला देकर आवेदन निरस्त कर दिया। लेखपाल पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.