साहब...बिगड़ैल औरतों के साथ रहता है शराबी पति
बांदा, जुलाई 31 -- बांदा, संवाददाता। साहब! हमारा पति शराबी है और बिगड़ैल औरतों के साथ रहता है। अतिरिक्त दहेज में बाइक और रुपये न देने पर पीटा और सारे जेवर आदि छीनकर कार से मायके में छोड़ आया। पिता व उसकी मिन्नतों के बाद भी साथ रखने को तैयार नहीं है। पिछले वर्ष ब्याह कर ससुराल गई पीड़ित युवती ने एसपी से अपनी फरियाद सुनाई। एसपी के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदौसा थाने के भुसासी गांव निवासी अफसाना पुत्री नवी खान ने बताया कि पिछले वर्ष मई में उसकी शादी झांसी के चिरगांव थाने के पहाड़ी बुजुर्ग गांव में हुई थी। पिता ने खूब-दान दहेज दिया पर दो माह बाद ही पति व अन्य ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पिता के असमर्थता जताने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की गई। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.