बांदा, मार्च 23 -- बांदा, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की अध्यक्षता वाले बबेरू तहसील में 60 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। इनमें सबसे ज्यादा 34 शिकायतें जमीन में अवैध कब्जे को लेकर रहीं। पिंडारन के एक किसान ने डीएम से कहा कि साहब! दो माह से सरकारी नलकूप खराब है। नलकूप विभाग के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। मूंग की फसल बिना के सूख रही है। डीएम ने एक्सईएन को फटकार लगाई और दो दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल ने बबेरू तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायतें आईं। उन्होंने मौके पर ही सात का निस्तारण कराया। गायत्री नगर मोहल्ले के दिनेश पाल ने रास्ते में ईंटा डालकर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस पर उन्होंने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.