हमीरपुर, जनवरी 5 -- सरीला, संवाददाता। साहब वर्षा जल संचयन योजना में काम किया। पचास हजार रुपए की मजदूरी का डेढ़ साल से भुगतान नहीं हुआ है। सचिव टरका रहा। मजदूरी न मिलने से जरूरी कामकाज तक रुके पड़े हैं। यह शिकायत सोमवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी की मौजूदगी में सरीला के मजदूरी ने की। इस पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल मजदूरी भुगतान के निर्देश दिए। कुल 45 में आठ मामलों का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस की 45 शिकायतों में सबसे गंभीर मामला मजदूरी भुगतान से जुड़ा सामने आया। सरीला निवासी तीरथ कुमार ने शिकायत की कि कुपरा और जलालपुर गांव में वर्षा जल संचयन योजना के तहत उन्होंने प्लंबर का कार्य किया था। काम पूरा होने के बावजूद उनकी लगभग 50 हजार रुपए की मजदूरी डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बकाया है। तत्कालीन सचिव द्वारा भुगतान को लेकर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.