कौशाम्बी, जून 1 -- जिले में कैंसर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुंह के कैंसर के मरीजों की मौत ने भी लोगों को चौंकाया है। ये बात दूसरी है कि इनकी मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। हर साल जागरूकता कार्यक्रम के नाम पर मोटी रकम खर्च हो रही है। इसके बावजूद स्कूल, कॉलेज, अस्पताल के समीप बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू के तमाम उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है और इनको कौन प्रश्रय दे रहा है। जबकि इन स्थलों के आसपास बिक्री की कोई अनुमति भी नहीं है। सिराथू तहसील क्षेत्र में नियम कानूनों की धज्जी उड़ाई जा रही है। हर साल धूम्रपान निषेध के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूल, कॉलेज के छात्र रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते हैं। स्वास्थ्य विभाग अलग से प्रचार करता है। होर्डिं...