उरई, जनवरी 6 -- उरई। सर्दी से निपटने के लिए शहर में संचालित रैन बसेरों की आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तो लोग सर्दी में कंपकपाते मिले। मंगलवार को दिन में सर्द हवाओं के साथ गलन होने के बाद भी नपा के रैन बसेरे ताले में बंद मिले। प्रमुख स्थानों पर अलाव बुझे थे। बेड भी पर्याप्त डले नहीं मिले। इससे आसपास के लोगों ने बताया कि जब रात को संख्या ज्यादा हो जाती है तो लोग जमीन पर लेटते है। मौसम को देखते हुए रात के साथ दिन में भी रैन बसेरे खोले जाए। मुख्यमंत्री ने सर्दी से बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए थे, पर नगर पालिका के जिम्मेदार ठीक से पालन नहीं कर रहे है। मंगलवार दोपहर को एक बजे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरा बंद मिला। वैसे यहां 30 से 35 बेड हैं। जब लोग ज्यादा आ जाते हैं तो रजाई, गददे जमीन पर बिछाए जाते हैं। दिन में ताला पड़ा होने से बसेरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.