बाराबंकी, मार्च 30 -- रामनगर। शादी विवाह में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से विवाह समारोह की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को बुढ़वल निवासी नवी अहमद ने एसडीएम को बताया कि उसकी पुत्री का छह अप्रैल को विवाह है। गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे बारातियों को खाना खिलाने की समस्या है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक के पास भेजकर समस्या समाधान कराने को कहा। इसी तरह सआदतगंज के छन्नू ने भी पूर्ति निरीक्षक को कार्ड देकर विवाह के लिए गैस दिलाने की मांग की। बीते दिनों तहसील दिवस व थाना समाधान दिवस में भी सिलेंडर दिलाने की मांग हुई थी। गैस मिलने की हुई समस्या से आम आदमी उबर नहीं सका है। अभी भी वितरण सामान्य नहीं हुआ है, बल्कि किल्लत बनी हुई है। जिन घरों में शादी या अ...