प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। साहब सात बार मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है, जान की रक्षा के लिए मैंने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। अब शस्त्र लाइसेंस जारी कर दीजिए। करछना के नरेश कुमार ने इसी प्रकार डीएम के सामने अपनी फरियाद रखी। उनके साथ उनके अधिवक्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने डीएम को पूरी बात विस्तार से बताई। इन दिनों डीएम दफ्तर में कई आवेदन इसी बात को लेकर आ रहे हैं। एक ही आवेदन पर कई-कई बार हमले और जानलेवा हमले होने की बात लोगों ने अफसरों के सामने रखी है। जिसके आधार पर लाइसेंस मांगा गया है। लगभग तीन सौ से अधिक आवेदन ऐसे हैं, जिस पर कुल हमले की संख्या देखी जाए तो एक हजार से अधिक है। किसी आवेदन पर दो तो किसी पर चार हमले की बात कही गई है। दरअसल यह शस्त्र लाइसेंस पाने का आसान तरीका है, कंडीशन लागू होने पर लाइसेंस जारी होने की संभावना अध...