देवरिया, मई 1 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक पीड़ित परिवार की युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी शादी नहीं होने दे रहा है ।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि उसी के गांव का रहने वाला राहुल भारती उसकी बहन की शादी नहीं होने दे रहा है। कहीं भी रिश्ता तय होने पर वह उसके रिश्तेदारों को कॉल कर भद्दी गालियां देता है तथा बहन की वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। युवक ने इसकी शिकायत महिला थाने में भी की थी। कार्रवाई न होने पर स्थानीय पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.