साहब! मैं अभी जिंदा हूं, कागजों में जिम्मेदारों ने मार दिया
महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बुढ़ापे की लाठी कही जाने वाली पेंशन अगर सरकारी फाइलों की भेंट चढ़ जाए तो बुजुर्ग पर क्या गुजरती है, इसका ताजा उदाहरण लक्ष्मीपुर विकास खंड में देखने को मिला है। विभाग की लापरवाही के कारण एक जीवित वृद्ध को कागजों में मृत घोषित कर उनकी वृद्धा पेंशन रोक दी गई है। अब पीड़ित बुजुर्ग हाथों में अपनी जिंदगी के दस्तावेज लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है और कह रहा है कि साहब, मैं अभी जिंदा हूं। यह भी पढ़ें- आज लिपिक को किया जाएगा कार्य मुक्तवृद्ध की पेंशन में रुकावट कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बेलासपुर निवासी पूर्व प्रधान कृष्ण देव सिंह को पिछले कई वर्षों से वृद्धा पेंशन मिल रही थी। बीते कई महीनों से जब उनके बैंक खाते में पेंशन की रकम नहीं आई, तो वह परेशान हो गए। जब वह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.