बाराबंकी, मार्च 20 -- मसौली (बाराबंकी)। साहब! चार दिन पहले पत्नी घर से बाहर गई थी लेकिन आज तक नहीं लौटी...। पत्नी को ढूंढ ढूंढकर परेशान पति ने थाने में पहंुचकर पत्नी को खोजने की लगाई गुहार। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी अर्चना देवी (40) गत 16 मार्च की शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम से गांव में गई थीं। पति राकेश ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके बाद से पत्नी अर्चना आज तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। पीड़ित पति की तहरीर पर मसौली पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...