कन्नौज, मई 9 -- थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय शर्मा ने की। इस दौरान कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें एक मामला पारिवारिक विवाद का भी रहा। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया, जबकि एक मामले में जांच के लिए टीम भेजी गई। थाना क्षेत्र के अमोलर गांव निवासी प्रियंका पत्नी घनश्याम ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने मारपीट कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया है। महिला ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे भूखे भटक रहे हैं और उनके सामने रहने व खाने की समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- थाना दिवस में पहुंचीं आठ शिकायतें, राजस्व व पुलिस टीम गठित उसने बच्चों के पालन-पोषण तथा सु...