फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। एक फरियादी ने कहा साहब ! मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर शिकायत की, कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अभी तक तालाब को दबंगों से कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डा. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने समस्याएं सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 65 फरियादी पहुंचे लेकिन मौके पर मात्र दो फरियादियों की समस्या का समाधान कराया जा सका। सबसे अधिक राजस्व की समस्याओं को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। रजीपुर के योगेश, वीरपाल, सुभाष, प्रमोद कुमार, नितिन कुमार, राशिद और अरविंद ने पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया कि मौजा बरिया नगला में तालाब है इस पर ग...