साहब! टंकी बन गई, बोरिंग भी हो गई पर गांव में आज तक नहीं पहुंचा पानी
बाराबंकी, जून 4 -- मसौली। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा ग्राम पंचायत मसौली में फेल होता नजर आ रहा है। तीन वर्ष पूर्व यहां पर बोरिंग हो चुकी है, पानी की टंकी का निर्माण भी हो चुका है। लेकिन आज तक एक भी घर में सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत मसौली निवासी महफूज आलम सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र डीएम को देकर बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए पूरे गांव की सड़कें खोद दी गईं। काम पूरा होने के बाद भी न तो जलापूर्ति शुरू हो सकी है और न ही घरों तक कनेक्शन पहुंच सकें हैं। मसौली जैसी बड़ी पंचायत के लोग आज भी सरकारी हैंडपंप या फिर निजी संसाधनों के भरोसे हैं। गर्मी में हैण्डपंप भी जवाब दे जाते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.