प्रयागराज, फरवरी 18 -- साहब! सोरांव से आए हैं, माफिया ने रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे लोग परेशान हैं। सोरांव के विनय कुमार ने बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में यह शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को फोन करके मौका मुआयना कर रिपोर्ट मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही। जनसुनवाई में बुधवार को रोजाना से अधिक भीड़ थी। जमीन पर कब्जा करने वालों की शिकायत अधिक आईं। जिसके बाद डीएम ने सभी एसडीएम से भूमाफिया की सूची मांगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले को भू-माफिया से मुक्त कराने के लिए एक बड़ी सूची बनाएं। ऐसे लोग जिनके खिलाफ बार-बार शिकायत आ रही है, उनका नाम रखें। सत्यापन कराएं और सभी को माफिया की सूची में डालें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.