कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- माध्यमिक स्कूलों में यूपीएस के छात्रों को एमडीएम योजना का ला भ नहीं मिल रहा है। छात्रों को दोपहर का भोजन कराने के लिए यहां पीएम पोषण योजना लागू की गई है। इसके बावजूद छात्र भूखे पेट घर लौट रहे हैं। इस पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने एतराज जताया है। सूची भेजकर जल्द से जल्द एमडीएम की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक बच्चों को एमडीएम योजना का लाभ दिया जाता है। पंजीकृत छात्रों को दोपहर का भोजन कराने के लिए पीएम पोषण योजना लागू की गई है। इसके बावजूद जिले के 13 ऐसे कालेज हैं, जहां एक मार्च से 15 मार्च तक बच्चों को भोजन ही नहीं दिया गया। समीक्षा रिपोर्ट मिलने पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक मोनिका रानी ने नाराजगी जताई है। साथ ही निर्देश दिया है कि संबंधित कालेजों में जल्द से जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.