गंगापार, मार्च 17 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। साहब हमारा अपहरण नहीं हुआ था हम खुद अपने मर्जी से चली गई थी, यह बात थाने पहुंच कर एक किशोरी ने पुलिस को बताया। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति प्रयागराज भेज दिया।बहरिया थाना के एक गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी 11 मार्च को गायब हो गई थी। उसके माता पिता संभावित स्थानों पर खोज बीन किया किन्तु किशोरी का पता कही नहीं चला। थक हारकर मां ने सोमवार शाम को बहरिया पुलिस को लिखित तहरीर में बताया कि उसके नाबालिग बेटी का एक अज्ञात युवक अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात में अपहरण का केस दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी थी। तभी मंगलबार को सुबह किशोरी बहरिया थाना पहुंची पुलिस को बताया कि उसका किसी ने कोई अपहरण नहीं किया था वह खुद अपने मर्जी से घर से चली गयी थी वह प्रयागराज शहर में अपने परिचित के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.