कन्नौज, अप्रैल 11 -- थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में कूकापुर गांव की रजिया बेगम ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव का साहिबे आलम उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है और विरोध करने पर मारपीट भी करता है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, कलकत्तापुर्वा निवासी रामकुमार ने बताया कि उन्होंने तालग्राम कस्बे के विकास सक्सेना से एक बीघा खेत खरीदा है, लेकिन उस पर गां...