साहब युवराज के आक्रामक तेवर से काशी रुद्रास ने लगाई जीत की हैट्रिक
लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, संवाददाता। साहब युवराज सिंह की 91 रन की विस्फोटक पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग में गुरुवार को कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। काशी की शुरुआत खराब रही और 37 रन पर अभिषेक गोस्वामी (7), कप्तान करन शर्मा (8) और उपेंद्र यादव (8) पवेलियन लौट गए। इसके बाद साहब युवराज ने मोर्चा संभालते हुए 56 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। उन्होंने शुभम चौबे (18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में अर्नव बालियान ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन ठोककर टीम को 167 रन तक पहुंचाया। कानपुर के अजय कुमार ने दो विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.