फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। साहब मोहल्ले में बिजली के खंभे और बंच लाइन डलवा दीजिए। बिजली को लेकर बड़ी दिक्कत हो रही है। आए दिन तार टूटकर गिरते हैं। इससे जान का खतरा बना रहता है। संपूर्ण समाधान दिवस मेंं सिविल लाइन पीली कोठी के नजदीक के लोगों ने पहुंचकर अपनी आवाज उठायी। डीएम को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर एक्सईएन को मौके की स्थिति को देखने और इस समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। मोहल्ले के देवेश तिवारी, राजेश कुमार,वीरेंद्र सिंह, किशनपाल, बिट्टी यादव, रिंकी, आरती यादव, जितेंद्र कुमार आदि ने तहसील सदर के आफीसर क्लब में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर समस्या को रखा। बताया कि मोहल्ले में करीब पचास मकान हैं जिसमें सुचारू रूप से बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.