गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आमतौर पर घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन अब पुरुष भी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत लेकर पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ऐसे चार मामले सामने आए, जिनमें पतियों ने अपनी पत्नियों पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घरेलू कलह का आरोप लगाया। सभी मामलों को जांच और काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। परामर्श केंद्र के कर्मियों के अनुसार, चारों मामलों में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनी गई। इनमें से दो मामलों में समझौता हो गया और पति-पत्नी ने साथ रहने पर सहमति जताई, जबकि दो मामलों में विवाद इतना गंभीर पाया गया कि संबंधित थानों को विधिक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज ...