मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- शनिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि साहब जी मेरे पति को जबरन कुछ लोग उठा कर ले गए है। पति को छुडाने का प्रयास किया तो वो गाली-गलौच देते हुए धमकी देकर पति को अपने साथ ले गए। वो बोले कि हम तेरे पति को कोतवाली लेकर जा रहे है वही जाकर पता करो। महिला से जानकारी के बाद कोतवाली में हडकंप मच गया। पुलिस ने महिला को बरामदगी का आश्वासन दिया है। सददीक नगर की कुछ महिलाएं कोतवाली में चल रहे थाना दिवस में पहुंची। एक महिला ने बताया कि साहब उसके पति सलीम मजदूरी करते है। तीन युवक घर पहुंचे ओर कहा कि घर में कुछ काम कराना है। पति ने मना किया तो उसको जबरन उठा कर ले गएं। पति को छुडाने के लिए काफी दूर तक भागी। पति को ले जा रहे युवकों ने छोडने के बजाय गाली-गलौच की ओर कहा कि जा चली जा वरना तुझे भी ले जायेगें। कहा कि तेरे पति को खतौ...