हापुड़, मार्च 27 -- सिंभावली, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे का समय था, तभी लड़खड़ाती टांग और हाथ में लाठी लिए एक बुजुर्ग सिंभावली थाने पहुंचा। यहां उसने पुलिसकर्मियों से फरियाद लगाते हुए अपने ही सालों के बेटे पर घर से जीवनसाथी पत्नी को ले जाने की बात कहते हुए पत्नी को वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं। गांव निवासी दलपत सिंह ने बताया कि उनकी संतान नहीं है। वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह को हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके साले के बेटे उसके घर आए और उसकी पत्नी समेत अन्य घरेलु सामान भी ले गए। पीड़ित का कहना था कि इस उम्र में वह पत्नी के बिना कैसे रह पाएगा। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को वापस बुलाने की मांग की है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.