फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। साहब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बड़ी लापरवाही कर रहे हैं और मनमानी पर उतरे हुये हैं। मोहल्ले में कूड़े का ढेर लगा देते हैं। इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की जाए। कूड़े का ढेर न लगे ऐसी व्यवस्था करा दी जाए। शनिवार को आफीसर्स क्लब में तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नेकपुर केशव नगर के दीपक, पुष्पेंद्र, सुमित, आशीष सहित एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। जिलाधिकारी को बताया कि मोहल्ले में पालिका के सफाई कर्मी जो कूड़ा उठाने के लिए आते हैं वह मोहल्ले से कूड़ा उठाकर एक तरफ ढेर लगा देते हैं वह समय से उठता भी नहीं है। यह भी पढ़ें- एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान...