साहब की खाली कुर्सी को ठंडक, मरीज गर्मी से बेहाल
पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। एक ओर सरकार बिजली बचाने और ऊर्जा संरक्षण को सरकार अपील कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी दफ्तरों में जिम्मेदार ही इन निर्देशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं।
कार्रवाई की आवश्यकता पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां अधिकारी के कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन एयर कंडीशनर लगातार चलता रहा। उधर, अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज और तीमारदार उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। केंद्र और प्रदेश सरकार समय-समय पर ऊर्जा संरक्षण को लेकर अभियान चलाती हैं। सरकारी कार्यालयों को भी अनावश्यक बिजली उपकरण बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि बिजली की बचत हो सके और सरकारी धन का दुरुपयोग न हो। इसके बावजूद सीएचसी में सामने आई यह तस्वीर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.