बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। कई रूटों पर बसों का संचालन बिगड़ा हुआ है। ड्राइवर, कंडक्टर और संचालन से जुड़े अधिकारी बेलगाम है। बस के शेडयूल का पता नहीं है। हालत यह है कि बस स्टेशन पर अफसरों का पता नहीं है कि किस रूट पर कितनी बस संचालित हो रही है कितनी खड़ी हैं। बस के आने और जाने का समय क्या है। यभी ध्वस्त है। बलरामपुर, नानपारा रोड चलने वाले यात्री शनिवार को बिलबिला उठे। एक ओर अधिकारी एसी कमरों में बैठकर व्यवस्थाओं के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बसों का इंतजार कर रहे यात्री खुले आसमान के नीचे घंटों तपने को मजबूर हैं। रोडवेज परिसर में छाया और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। शनिवार को यात्रियों...