बांका, मार्च 13 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र का साहबगंज बाजार का अंग्रेज के जमाने में मवेशियों और पशुओं के व्यापार के लिए मशहूर सरकारी हाट आज चारों तरफ से अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। जल जमाव, कीचड़ और गंदगी से नारकीय बन चुका है। इस हाट में मवेशियों के ठहराव की जगह लगभग समाप्त हो चुका है। को जगह बची है वहां कीचड़ और जल जमाव रहता है। जिस कारण इस हाट में बड़े मवेशियों का खरीद फरोख्त के लिए आना लगभग समाप्त हो चुका है। किसानों को खुले आसमान के नीचे अपना उत्पाद बेचना पड़ता है। हाट में पर्याप्त शेड नहीं है। सामान रखने की जगह नहीं है। हाट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। हाट में शौचालय, मूत्रालय और पेयजल की सुविधा नहीं है। सरकार द्वारा हाट में सामान बेचने वाले किसानों और व्यापारियों से राजस्व वसूली के नाम पर मोटी रकम वसूल किय...