अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद अकराबाद से अपहृत किशोरी का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। अब आरोपी मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने थाने के दरोगा पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते 22 जु़लाई को गांव के ही दो युवक नाबालिग बेटी को कार से अगवा कर ले गए थे। इस संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगर 12 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लग सका है। थाने के एक दरोगा भी आरोपियों की मदद कर रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...