मिर्जापुर, मार्च 21 -- जिगना। क्षेत्र के विजयपुर एवं चितौली गावों में शुक्रवार को पंचायत भवन में संपन्न हुए चौपाल में हर घर नल योजना की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चांद मोहम्मद, नंदलाल आदि का कहना था कि कि दादर कला, महुआ डांड़, राजापुर मजरे में छह माह से नलों की टोटियों से बूंद-बूंद पानी टपक रहा है। हलक तर करने के लिए नदी और पहाड़ी नालों तक दौड़ लगाना पड़ता है। कोइरान बस्ती में पक्के नाले का निर्माण कार्य अधर में छोड़े जाने को लेकर ग्रामीण ने रोष जताया। सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर के दल-बल के साथ रास्ते का सीमांकन कराने के बावजूद एक दबंग व्यक्ति रोड़ा अटका रहा है। प्रधान शहीदा बानो ने अध्यक्षता की। नोडल अधिकारी अरुण मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, चितौली गांव में सड़क, इंटरलॉकिंग खडंजा निर्माण कार्य के दौरान भूमिगत पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.