अमरोहा, अप्रैल 5 -- तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को मायके वालों के संग पहुंची महिला ने पति की हत्या की आशंका जताई है। सीओ से जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने समाधान दिवस कक्ष के बाहर प्रदर्शन भी किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी कांति ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना आदमपुर क्षेत्र के भीमा सुल्तानपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। आरोप लगाया कि चार माह पूर्व उसके ससुरालियों ने गुड्डू के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें उनके हाथ-पैर टूट गए थे। रखेड़ा में लाकर उनका इलाज किया गया, जिससे गुड्डू काफी हद तक ठीक हो गए। लेकिन, डेढ़ माह पूर्व वह होली पर फिर भीमा सुल्तानपुर चले गए और तभी से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि वह पति के बारे में जानकारी करने ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.