साहब, मुझे व मेरे चार बच्चों को पति और ससुराल वालों से बचा लो
बरेली, अगस्त 6 -- बरेली। एक पीड़ित महिला अपने चार बच्चों के साथ बुधवार को डीएम अविनाश सिंह के कार्यालय पहुंची। उसने अपनी आपबीती सुनाकर पति समेत ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाए और खुद की व अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की। डीएम ने पूरा मामला सुनने के बाद संबंधित पुलिस अफसर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव बुझिया जनूबी निवासी रेशमा देवी के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले मान सिंह पाल से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले कुछ समय से परिवार में लगातार विवाद चल रहा है। रेशमा ने आरोप लगाया कि उसकी देवरानी के कारण घर में विवाद होता है और पति व ससुर भी उसका पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा बच्चों को भी परेशानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.