मैनपुरी, फरवरी 16 -- इस महिला को पति बदलने का शौक है। उसने एक, दो नहीं बल्कि पांच शादियां रचा ली। शादी करने के बाद ये महिला अपने पतियों को ब्लैकमेल करती है और रुपये न मिलने पर बदनाम करने की धमकी देती है। महिला के आतंक से परेशान होकर एक युवक सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कस्बा बरनाहल निवासी युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि वह महिला का पांचवां पति है। उसने जिस महिला से शादी की वह महिला पहले से चार अन्य युवकों से शादी कर चुकी है, इसका उसे बाद में पता चला। शादी करने के बाद ये महिला पहले रुपये मांगती है, जब उसकी डिमांड पूरी नहीं होती तो वह घर के नकदी और जेवर लेकर मायके चली जाती है। 2009 में इस महिला ने मुस्लिम री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.