सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगाए गए स्मार्ट बिजली मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। तकनीक के जरिए बिजली व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लगाए गए स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष पनप रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई महीनों तक बिजली का बिल नहीं आने के बाद अब एक साथ अत्यधिक राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। जिससे लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां हर महीने सामान्य और वहन करने योग्य बिजली बिल आता था। वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक कई गुना अधिक बिल आने लगे हैं। इससे किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी इस स्थिति से खासे परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक साथ अधिक राशि का बिल आने से उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतना अधिक बिजली बिल कैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.