झांसी, मई 15 -- झांसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को तीन माह से भुगतान नहीं किया गया। यह आरोप संविदा कर्मचारियों ने लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घरों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही। शुक्रवार उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड के बैनर तले ं संरक्षक डॉ. दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी संविदा कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। जबकि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है। मानदेय का भुगतान नहीं होने पर उनका व उन पर परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। यह भी पढ़ें- बजट के अभाव में एनएचएम कर्मियों का रुका मानदेय स्कूल सत्र शुरू हो गया बच्चों के ...