कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गुदेला गांव की रहने वाली एक महिला ने सास से झगड़ने के बाद फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुदेला गांव के रहने वाले सुरेंद्र कश्यप गुडगांव हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी 35 साल की पत्नी राधा बच्चों व मां मुन्नी देवी के साथ गांव में ही रह रही थी। बुधवार रात में किसी बात को लेकर राधा की अपनी सास से कहासुनी हो गई। इसके बाद मध्यरात्रि में राधा ने घर के अंदर आंगन के जाल में रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से उसके प...