सास से झगड़ा होने के बाद बहू ने खाया विषाक्त
अलीगढ़, जून 12 -- गंगीरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सास से झगड़े के बाद एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने अपने देवर पर दवा के बहाने जहर देने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में यह आरोप झूठा पाया गया। गुरुवार सुबह करीब दस बजे महिला का अपनी सास से भुट्टे को लेकर विवाद हो गया था। देवर ने बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला घर से गंगीरी बाजार चली गई और लौटते समय उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।विषाक्त पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क पर उल्टियां करने लगी और अचेत हो गई। राहगीरों ने उसे पास के एक क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। महिला ने अपने पिता को बताया कि उसके देवर ने उसे दवा के नाम पर जहर दिया था। इस पर पिता ने थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.