मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर । महिला की गलत हरकतों का विरोध करने पर सास-ससुर और देवर के साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। पुलिस ने महिला सहित उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नई मंडी के अलमासपुर निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी भाभी के साथ कुछ असामाजिक व्यक्ति रहते हैं। इसको लेकर स्वजन विरोध करते हैं। एक सप्ताह पहले कहासुनी होने के कारण भाभी रंजिश रखने लगी। आरोप है कि विगत दिवस अपने छह से अधिक साथियों के संग मिलकर भाभी ने देवर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके बचाने आए सास-ससुर के साथ भी मारपीट की गई। धारदार हथियार से हमलाकर तीनों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.