बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता पत्नी को लेने ससुराल गए युवक का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद सास-ससुर व पत्नी ने मिलकर युवक की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक ने बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।नगर कोतवाली के पल्हरी गांव निवासी रामकरन ने बताया कि उसकी ससुराल बिसंडा थाने के बिलगांव में हैं। होली को अपने मायके गई पत्नी नेहा को लेने के लिए वह 11 मार्च को ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी को भेजने को लेकर सास-ससुर व पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि ससुर नंदलाल कुशवाहा व सास रामप्यारी व पत्नी नेहा ने मिलकर उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाईकर दी। धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मार डालने की धमकी दी। वहां से किसी तरह मेडिकल कॉलेज पहुंचा और इलाज कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.