सास ससुर पर दहेज मांगने की शिकायत
खगडि़या, जून 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी रोहित कुमार के पत्नी कंचन कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही सास ससुर को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दहेज मांग कर लाने एवं नहीं देने पर गाली गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसकी सौतेली सास सरिता देवी एवं ससुर बुटन साह तीन लाख रुपये दहेज मांग कर लाने का दबाव बना रहे हैं। इसका विरोध करने पर गाली गलौज एवं मारपीट करते रहते हैं। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.