कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- पिपरी थाना क्षेत्र के गौहर अली का पूरा गांव की अर्चना देवी ने बताया कि सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते सास औेर ससुर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस के तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी ससुरा रामकरन यादव व सास शांति देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.