गोरखपुर, अप्रैल 3 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष ने न सिर्फ महिला को प्रताड़ित किया, बल्कि विवाद सुलझाने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता सोनी कुमारी, निवासी ग्राम पंचायत डोहरिया बाजार, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को महुली थाना क्षेत्र के कन्हैया पुत्र बैजनाथ के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति कन्हैया, ससुर बैजनाथ, सास लीलावती, ननद विजयलक्ष्मी, ननदोई अंगद, जेठ सच्चिदानंद और जेठानी रीना द्वारा मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.