सास-ससुर के उकसाने पर दामाद ने बेटी को पीटा
बांदा, जून 15 -- बांदा। नगर कोतवाली के अतर्रा रोड निवासी गिरधारीलाल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी ममताकी शादी देहात कोतवाली के चुन्ना का पुरवा मजरा जमनीपुरवा में संतोष पुत्र मुन्ना के साथ हुई थी। पति ममता के साथ अक्सर मारपीट करता है। आरोप लगाया कि 12 जून को दोपहर 11 बजे सास करुइया के उकसाने पर ससुर मुन्ना उर्फ गरुदयाल ने पुत्र संतोष को डंडा दिया और बेटी को मारने के लिए प्रेरित किया। संतोष ने बेटी को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। जानकारी मिलने पर उसकी ससुराल गया और बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुत्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति संतोष, ससुर मुन्ना व सास करुइया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.