गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर के बरमसिया टोला की महिला दिनेश्वरी देवी से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अपनी सास व पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि 30 मई की रात 8:30 बजे के करीब जब वह बगल की दुकान से चावल लेकर घर आई तो उसके साथ सास व उसके पति ने मारपीट की है। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...