नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- सास-बहू की नोकझोंक अक्सर घर में हंसी-मजाक की वजह बन जाती है। कभी सास बहू की आदतों पर सवाल उठाती हैं, तो कभी बहू अपने मजेदार जवाब से उनकी बोलती बंद कर देती है। अगर आप भी अपना दिन हंसी-खुशी बिताना चाहते हैं, तो यहां सास-बहू से जुड़े मजेदार चुटकुले पढ़ें। 1. सास: बहू, तुम घर में करती क्या हो? बहू: आपकी सेवा करती हूं। सास: अच्छा! तो सुबह मेरी चाय में चीनी कम क्यों थी? बहू: मम्मी जी, सेवा में भी थोड़ा कंट्रोल जरूरी है! 2. सास: बहू, तुम्हें खाना बनाना आता है? बहू: जी मम्मी जी, बिल्कुल! सास: तो आज खाना तुम बनाओगी। बहू: लेकिन मम्मी जी, मैंने तो सिर्फ रील में देखा है! 3. सास: बहू, आजकल तुम बहुत मोबाइल चलाती हो। बहू: मम्मी जी, आप भी तो चलाती हैं। सास: मैं तो भजन सुनती हूं! बहू: और मैं आपकी सहेलियों के स्टेटस देखकर ज्ञान लेत...