पूर्णिया, अप्रैल 13 -- बायसी, एक संवाददाता।कटिहार जिले में एनएच-31 पर बसगाढ़ा के समीप भीषण सड़क हादसे ने डगरूआ प्रखंड के दो गांवों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में सास-बहू समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। रविवार को जैसे ही मृतकों के शव गांव पहुंचे, चारों ओर चीख-पुकार मच गई। गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला और हर घर में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में डगरूआ प्रखंड के बभनी पंचायत अंतर्गत लौरिया गांव निवासी दनगी देवी (58 वर्ष), उनकी बहू रंजीता देवी (31 वर्ष) तथा दुर्गा बासकी (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं कुरसेल बाड़ी निवासी ताला सोरेन (44 वर्ष) भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। घायल बच्ची रेशमी (5 वर्ष) दनगी देवी की पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.