शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- बंडा। सीएचसी बंडा के आयुष्मान केन्द्र चिल्हौटा पर सास-बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार नियोजन, स्वास्थ्य योजनाओं और पारिवारिक संवाद को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सास और बहू के बीच दूरी कम कर पारिवारिक सौहार्द बढ़ाना है। उन्होंने सीमित परिवार के लाभ, स्थाई-अस्थाई गर्भनिरोधक साधन और शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी साझा की। डिप्टी सीएमओ वीके वर्मा ने निर्णय प्रक्रिया में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में सास-बहुओं को सम्मानित किया गया। डीएमएचसी अमित दुबे ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.