सास बहू को मारपीट कर किया घायल
कन्नौज, जुलाई 3 -- छिबरामऊ। बहवलपुर गांव निवासी सोमवती ने बताया कि उसका पति मिस्त्री है। वह और उसका देवर काम के सिलसिले में बाहर रहता है। गुरूवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज की और मारपीट पर अमादा हो गए। अगले दिन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी सास बर्तन मांझकर घर जा रही थी, तभी आरोपी दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। जानकारी मिलने पर जब वह संतोषी माता मंदिर के पास पहुंची, तो दबंगों ने उसके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बहवलपुर में महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.