जौनपुर, जून 27 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव में कुछ महिलाओं ने मामूली विवाद को लेकर सास बहू को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल करवाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सीमा चौहान उर्फ खुशबू ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगायी है कि सुबह मामूली विवाद पर पड़ोसी महिला रतना चौहान एवं किरन चौहान मुझे गिरा कर मारना शुरू कर दिया। बचाने पहुंची सास को भी महिलाओं ने मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...