सास पर चाकू से हमला, दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बस्ती, सितम्बर 30 -- रूधौली। थानाक्षेत्र के बिजलपुर गांव में सोमवार रात ससुराल आए दामाद ने सास पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन घायल महिला को सीएचसी रूधौली ले गए, जहां चिकित्सक ने इलाज किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजलपुर निवासी जाहिरा खातून की पुत्री अंजुम खातून की शादी सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। अंजुम का पति मुंबई में रहता है। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार रात दामाद गांव पहुंचा और सास जाहिरा खातून पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू से गर्दन और पीठ पर वार किए गए, जिससे वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी रूधौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने इलाज किया। प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.